Singrauli Waidhan News: सिंगरौली जिले के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के महुआगांव में नदी नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महुआगांव दक्षिण टोला निवासी युवक संदीप साहू नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय युवक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े-
Singrauli Waidhan News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल