Singrauli Waidhan News: बेलगाम गति से भागते एक यात्री ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक तेज गति से भागा, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरा और पलट गया। घटना बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के गजरहिया की बताई जा रही है।
टक्कर लगने से बाइक सवार आनंद गुप्ता और 10 साल के बालक को चोट पहुंची है। दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक इतनी तेज गति से ऑटो चला रहा था कि वह नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़े-