Singrauli College: कॉलेजों में आयोजित की जाएगी सम्राट विक्रमादित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Singrauli College: सिंगरौली जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में सम्राट विक्रमादित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों को इस संबंध में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में मनाए जा रहे विक्रमोत्सव 2026 अंतर्गत इसका आयोजन होगा।

दरअसल, गत जनवरी माह में विक्रमोत्सव के आयोजन के संबंध में भोपाल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर सम्राट विक्रमादित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया था।

जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा था। इसे लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में इसका आयोजन व इसमें ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने प्राचार्यों को सम्राट विक्रमादित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय की अकादमिक शाखा में प्रतिवेदन भेजने के साथ संस्कृति विभाग को भी अवगत कराने कहा है।

ये भी पढ़े-

Sidhi-Singrauli NH-39 Fourlane Project: सिंगरौली-सीधी फोरलेन को मिली रफ्तार, KCC का सर्वे अभियान शुरू

PM Vidyalakshmi Yojana: आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से पूरे होंगे उच्च शिक्षा के सपने

Leave a Comment