PM Vidyalakshmi Yojana: आर्थिक अभाव के कारण बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाते। किसी तरह 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्हें अपने सपने को भूलकर पारिवारिक हालातों से समझौता करते हुए आजीविका की राह पकड़नी पड़ती है।
हालांकि, अब ऐसे युवाओं के उच्च शिक्षा के सपने को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना पूरा करेगी। केंद्र सरकार की यह योजना छात्रों को वित्तीय बाधाओं के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मददगार होगी। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय व अशासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को परिसर और बाहर इस योजना का प्रचार-प्रसार कराने कहा है, ताकि जरूरतमंद छात्र इसका लाभ ले सकें।
इसके अलावा शैक्षणिक परिसर में हेल्प डेस्क बनाने, छात्रों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में सहायता के लिए एक प्राध्यापक को इसका नोडल अधिकारी नामित करने तथा समय-समय पर अभिभावकों व छात्रों के लिए संक्षिप्त जानकारी सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े-