MP News: प्रेमी के बात न करने से नाराज प्रेमिका बिजली के टावर पर चढ़ी, 4 घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

MP News: जतारा रविवार को बैरवार गांव में देखने को मिला। जहां हाई वोल्टेज बिजली के टावर – पर सुबह एक हैरान कर देने वाला – मामला सामने आया। यहां अपने प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे चले – इस घटनाक्रम ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार युवती – पिछले चार वर्षों से बैरवार गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी।

बताया जा रहा है कि दोनों – अलग-अलग जातियों से हैं, जिसके चलते उनके रिश्ते को परिवारों की मंजूरी नहीं मिल रही थी। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय कर – दी गई थी, जिसकी तारीख 21 अप्रैल निर्धारित थी। सुबह करीब 6 बजे, युवती अचानक गांव से 2 किमी दूर लगे बिजली के टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी।

प्रेमी के वहां पहुंचने और शादी का आश्वासन देने के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह टावर से नीचे उतर आई। राहत की बात यह रही कि जिस टावर पर वह चढ़ी थी, उसमें उस समय बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी।, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।

जहां उनके बयान दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि दोनों की सहमति से आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम करीब चार घंटे तक चला। जिसमें पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और प्रशासन दोनों पक्षों के बीच सहमति बनवाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़े-

Singrauli Waidhan News: महुआगांव में नहाते समय नदी के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत

MP Dindori News: चौक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 लोगो की हुई मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Leave a Comment