Govt. Degree College Waidhan: स्नातक प्रथम वर्ष में संकाय परिवर्तन हेतु प्रधानमंत्री कॉलेज में 27 से आरंभ होगा साक्षात्कार

Govt. Degree College Waidhan: उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऐसे छात्र जो कक्षा 12वीं के मुख्य संकाय को बदलकर किसी अन्य संकाय में प्रवेश लेना चाहते हैंए, उनके लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति अग्रणी महाविद्यालय वैढ़न में विशेष वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दीकी ने बताया कि बताया कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा जारी निर्देशों के तहत संकाय परिवर्तन जैसे विज्ञान से कला-वाणिज्य या कला से विज्ञान-वाणिज्य के इच्छुक विद्यार्थियों को जिलास्तरीय समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 अप्रैल से 14 मई तक सुबह 11 से दोपहर दो बजे से अग्रणी महाविद्यालय में संपादित की जाएगी

सफल होने पर जारी होगा पात्रता प्रमाण-पत्र

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सफल होने वाले छात्र छात्राओं को मौके पर ही पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के बाद ही छात्र छात्राएं प्रवेश पोर्टल पर अपना पंजीयन व विषय चयन सुनिश्चित कर सकेंगे।

विशेष परिस्थितियों में ऑनलाइन साक्षात्कार

विशेष परिस्थितियों में यदि कोई छात्र भौतिक रूप से उपस्थित होने में असमर्थ है तो प्राचार्य की अनुमति से ऑनलाइन माध्यम से भी साक्षात्कार की सुविधा दी जा सकेगी। अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी अपने वर्तमान निवास के समीप स्थित प्रदेश के अग्रणी महाविद्यालय में साक्षात्कार दे सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने जिले के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि उनकी प्रवेश प्रक्रिया निर्बाध पूर्ण हो सके।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गहिलरा गांव में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से युवक की मौत, पांच लोग घायल

Apna Singrauli Poem: “अपना सिंगरौली” कविता में दिखा विकास, संस्कृति और ऊर्जा का अनोखा संगम

Leave a Comment