Black Marketing of LPG: बैढ़न के आधा दर्जन गैस रिफिलिंग दुकानों में एसडीएम का छापा

Black Marketing of LPG: बैढ़न-विंध्यनगर शहर के आधा दर्जन रिफिलिंग गैस दुकानों में एसडीएम सिंगरौली के अगुवाई में छापामार कार्रवाई की गई। जहां आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त कर कार्रवाई की गई है।
दरअसल जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी की लगातार शिकायते मिल रही हैं, जिसपर आज एसडीएम सिंगरौली एवं नायब तहसीलदार पंजेरह एवं खाद्य की टीम ने संयुक्त रूप से बैढ़न के करीब आधा दर्जन गैस रिफिलिंग दुकानों में दबिश दी गई, जहां दो दुकानदारों के यहां से 8 गैस सिलेण्डर के साथ-साथ नोजल पाइप जप्त कर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम ने बताया कि यह कार्रवाई घरेलू गैसों के कालाबाजारी मद्दे नजर की गई है। 8 की संख्या में गैस सिलेण्डर जप्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एसके कीचन वेयर एवं नवभारत इन्टरप्राइजेज में कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment