National Highway-39 Sidhi-Singrauli: नेशनल हाइवे-39 सीधी-सिंगरौली के बीच बनने वाली फोरलेन सड़क का मई के प्रथम सप्ताह में होगा भूमिपूजन

National Highway-39 Sidhi-Singrauli: नेशनल हाइवे-39 सीधी सिंगरौली के बीच बनने वाली फोरलेन सड़क की बाधाएं दूर करने का दावा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया है। उनका कहना है कि मई के प्रथम सप्ताह में सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर विधिवत निर्माण का काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का नया टेंडर होने के बाद संविदाकार व सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के कुछ अधिकारियों के बीच तकनीकी पक्ष को लेकर कुछ समस्या आ गई थी, जिसे दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर तकनीकी कमी को दूर करवा लिया गया है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण का काम शुरु कर दिया जाएगा।

मरम्मत के लिए 38 करोड़ का ठेका

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए नये सिरे से टेंडर किया गया है, वहीं सड़क की मरम्मत के लिए 38 करोड़ रुपये का अलग से ठेका किया गया है। सांसद ने बताया कि बरसात के सीजन में सड़क खराब न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य के लिए अलग से टेंडर किया गया है। उनका कहना है कि जिन जगहों पर सड़क अधिक खराब है, वहां पर बरसात के पहले मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि सड़क में आवाजाही की समस्या न रहे।

दो तरह से होगा काम

सड़क निर्माण के लिए दो साल की समय सीमा तय की गई है। निर्माण का काम जल्द पूरा हो इसके संविदाकार को दो तरह से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक यूनिट आरओबी, अंडर पास, पुल आदि का निर्माण करेगी और दूसरी यूनिट अर्थ वर्क जैसे कटिंग व साइड पर काम करेगी। गौरतलब है कि जिस संविदाकार को सड़क बनाने का टेंडर मिला, उसके निविदा दस्तावेजों में स्क्रूटनी के समय खामियां मिली थीं, जिसके चलते संविदाकार को शोकॉज नोटिस जरी कर जवाब तलब किया गया था।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: आधे घंटे के सिंगरौली आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, शहर में 14, ग्रामीण क्षेत्र में 71 पोल टूटे

Leave a Comment