Bank of Maharashtra robbery: बिहार में छिपा था बैंक डकैती का मास्टर माइंड, रोहतास से पकड़कर सिंगरौली ले आई पुलिस

Bank of Maharashtra robbery: न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस को मिली 8 दिन की रिमांड, लूटकांड के आरोपी आपस में बातचीत के लिए करते थे इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग, सभी हैं पेशेवर अपराधी वैढ़न शहर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से एक को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी आन सोन रेलवे स्टेशन से आरपीएफ व जीआरपी के सहयोग से पकड़ा गया है। रविवार को सिंगरौली पुलिस आरोपी को बिहार से लेकर सिंगरौली पहुंची, जहां उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर 8 दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार

(23) निवासी ग्वालबिगहा थाना हिलसा जिला नालंदा बिहार ही बैंक डकैती का मास्टर माइंड है। उसके पास से पुलिस ने 15 लाख 20 हजार नकद और 61 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये हैं। वैढ़न कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ कर बैंक लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मालूम हो कि गत 17 अप्रैल को वैढ़न शहर के बीचोंबीच स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दोपहर के समय हथियार के साथ घुसे लुटेरे करीब दस करोड़ का सोना व 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

लूट के रुपये से खरीदा आईफोन

बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इतने शातिर हैं कि वे सामान्य मोबाइल कॉल नहीं करते थे। पांचों आरोपी इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग आपस में बातचीत करने के लिए करते थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर पाए। जीआरपी के हत्थे के पैसों से आईफोन खरीदा चढ़ने से पूर्व कमलेश ने लूट था।

जो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए है वे सभी बिहार व झारखंड के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों के पीछे कोई है जो उन्हें ऑपरेट कर रहा था। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है, ताकि जितने लोग भी डकैती में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हों सभी को पकड़ा जा सके।

ट्रेन से बिहार भाग रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी शहर के बीजपुर रोड होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के बलंगी में सुनसान जगह पर आरोपियों ने लूटे गए कैश और आभूषण का आपस में बंटवारा किया। उसके बाद कोई स्टॅफ को कमलेश सड़क मार्ग तो कोई ट्रेन से अलग-अलग दिशाओं में निकल गए।

मास्टर माइंड कमलेश कुमार गढ़वा रेलवे स्टेशन से सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर बिहार भागने की फिराक में था। हालांकि उस ट्रेन में मौजूद आरपीएफ और जीआरपी पर संदेह हुआ तो उसे पकड़कर डेहरी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। आरोपी के पास बैग में रखे लूट के रुपये व आभूषण जब्त किये गये हैं।

एक साल जेल में रहा मास्टर माइंड बताया जा रहा है कि पकड़े गये आरोपी कमलेश के ऊपर बिहार में लूट व चोरी के दो मामले दर्ज हैं। लूट के पुराने मामले में वह एक साल जेल में रहा है। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। फरार चल रहे चार आरोपी भी पेशेवर अपराधी हैं। फिलहाल कमलेश से पूछताछ कर पुलिस लूट की कड़ियां जोड़ रही है। एसपी मनीष खत्री का कहना है कि यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में पुलिस की टीमें सर्चिग कर रही हैं। जल्द ही चारों चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने फरार चारों लुटेरों की फोटो व नाम जारी किए हैं। हैं। फरार आरोपियों में पश्चिमी सिंहभूमि झारखंड का पंकज शर्मा, छोटू, गिरिडीह झारखंड निवासी राजेश कुमार और नालंदा बिहार का फंटूस उर्फ नन्हकी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े-

Bank Of Maharashtra Robbery in Waidhan: 20 मिनट तक रिवाल्वर की नोक पर रही दर्जनभर लोगों की जिंदगी, Bank Of Maharashtra में हुई करोड़ों की चोरी

Singrauli NCL Ground Bilonji: संपत्ति विवाद में युवक की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment