Ather Rizta : बदलते जमाने के साथ-साथ लोगों का रहन-सहन भी बदल रहा है, लोग अब पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद कर रहे हैं क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने का झंझट ही नहीं होता है, नए साल में अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है तो Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर बिल्कुल परफेक्ट है, इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं आईए जानते हैं विस्तार से…
Ather Rizta में मिलेगा गजब का फीचर्स
फीचर्स की बात कर लिया जाए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे जिनमें शामिल है- 7-इंच का TFT डिस्प्ले (Z वेरिएंट में), स्मार्ट कनेक्टिविटी (ब्लूटूथ, नेविगेशन, व्हाट्सएप, लाइव लोकेशन) जैसे कई अन्य फीचर्स इसमें दिए गए हैं वहीं अगर सेफ्टी की बात कर लिया जाए तो सेफ्टी के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे अलग है. सेफ्टी के लिए स्किड कंट्रोल, फॉलसेफ, थेफ्ट अलर्ट, और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स की बात कर लिया जाए तो इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) दिया गया है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे वालों को अलर्ट करता है। इतना ही नहीं इसमें लाइव लोकेशन शेयरिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है.
Ather Rizta की बैटरी और रेंज
बैटरी की बात कर लिया जाए तो इसमें लिथियम-आयन बैटरी दिए गए हैं जो दो ऑप्शन के साथ आता है जिसमें एक 2.9 kWh का है और दूसरा 3.7 kWh का हैं. बता दे की इसके दोनों बैटरी पैक IP67 रेटेड हैं (जो धूल और पानी से बचाता है). कंपनी ने इसमें उच्च-प्रदर्शन वाली लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है. वारंटी की बात कर लिया जाए तो बैटरी पर 5 साल/60,000 किमी की वारंटी मिल जाती है. वहीं अगर रेंज (माइलेज) की बात कर लिया जाए तो 2.9 kWh बैटरी सिंगल चार्ज में 123 किलोमीटर का माइलेज तय करता है वहीं 3.7 kWh बैटरी वाला 159 किलोमीटर का माइलेज तय करता है. चार्जिंग समय की बात कर लिया जाए तो 2.9 kWh वाले बैटरी को 100% चार्ज करने में पोर्टेबल 350W का चार्जर से लगभग 8.3 घंटे का समय लगता है वही 3.7 kWh वाले बैटरी को 700W चार्जर से लगभग 6 घंटे 10 मिनट का समय लगता है.
Ather Rizta टॉप स्पीड

Ather Rizta में अच्छा खासा टॉप स्पीड देखने को मिल जाता है,इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मुख्य रूप से यह स्कूटर परफॉर्मेंस और फैमिली फ्रेंडली डिजाइन किया गया है.
Ather Rizta की कीमत
कीमत पर नजर डाल दिया जाए तो बड़े शहरों में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.11 से शुरू होती है. वहीं छोटे शहरों में इसकी कीमत ₹1.22 लाख से लेकर ₹1.78 लाख तक जाती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो अपने नजदीकी Ather Rizta शोरूम में जाकर खरीद सकते हैं.
कॉलेज की लड़कियों के लिए बेस्ट है TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड के साथ मिलेगा 212 KM का रेंज