TVS iQube : इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए नई-नई इलेक्ट्रिक गाडियां लांच हो रही है, हाल ही में टीवीएस ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जो सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर का सफर तय करता है, इतना ही नहीं टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले (नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल के साथ), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा अन्य कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
अगर आप एक बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है तो टीवीएस का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार जरूर चेक करें बता दे की टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र ₹ 21,519 डाउन पेमेंट कर खरीद सकते हैं आईए जानते हैं डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितना EMI भरना होगा।
TVS iQube फीचर्स

पिछले कई महीनो से टीवीएस का या इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में काफी चर्चे में चल रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि टीवीएस ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. फीचर्स के तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में SmartXonnect (कॉल/SMS अलर्ट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट), LED लाइटिंग, डिजिटल डैशबोर्ड/TFT टचस्क्रीन, पावर और इको मोड, 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. सुविधाएं में अंडरसीट स्टोरेज जिसमें 32 लीटर, 2 हेलमेट रखने की जगह मिल जाती है।
सेफ्टी फीचर्स भी आपको इसमें कमाल के देखने को मिल जाते हैं सेफ्टी के तौर पर स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) जो ओवरचार्जिंग को रोकता है,इसके अलावा IP67 रेटेड वॉटरप्रूफ बैटरी पैक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, क्रैश/फॉल अलर्ट, जियो-फेंसिंग,एंटी-थेफ्ट अलर्ट, Q-Park असिस्ट,हिल-होल्ड जैसे अन्य कई सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं.
डिजाइन की बात कर लिया जाए तो टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को वाकई में कमाल का डिजाइन किया गया है। टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक, मिनिमलिस्टिक और फंक्शनल लुक देती है, जिसमें फ्लैट सर्फेस, सिंपल लाइनें और All-LED लाइटिंग देखने को मिल जाती है, यही कारण है कि आजकल के नौजवान लड़कों एवं लड़कियों को यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद आ रहा है.
TVS iQube Battery and Range

बैटरी और रेंज की बात कर लिया जाए तो TVS आईक्यूबे में लिथियम-आयन (ली-आयन) NMC बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. बता दे की टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कई प्रकार के बैटरी के साथ आता है जिसमें 2.2 kWh, 3.5 kWh और ST वेरिएंट में 5.3 kWh शामिल हैं।
माइलेज पर नजर डाल दिया जाए तो अलग-अलग वेरिएंट अलग-अलग माइलेज प्रदान करता है 2.2 kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 94 किलोमीटर का सफर तय करता है वही 3.5 kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 145 किलोमीटर का माइलेज तय करता है वही 3.5 kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर लेता है।
TVS iQube Top Speed
टॉप स्पीड पर नजर डाल दिया जाए तो अलग-अलग वेरिएंट का अलग-अलग टॉप स्पीड है, 2.2 किलोवाट-घंटे वाला वर्जन 75 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ता है वही 3.4 किलोवाट-घंटे वाला वेरिएंट 78 किमी/घंटे तक पहुंच जाता है , वहीं तीसरे वेरिएंट की बात किया जाए तो 5.3 किलोवाट-घंटे का वेरिएंट पावर मोड में82 किमी/घंटे तक की रफ्तार पकड़ता है.
TVS iQube Price & Down Payment
कीमत की बात कर लिया जाए तो टीवीएस की तरफ से लांच किया गया या एक बजट सेगमेंट स्कूटर है. iQube की On-Road प्राइस 1,08,455 रुपए है. वहीं अगर EMI कैलकुलेशन की बात कर लिया जाए तो मात्र 21,519 रुपए Down Payment देकर TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं. डाउन पेमेंट करने के बाद 10% इंटरेस्ट रेट के साथ 36 महीनों तक ₹3,139 की EMI भरनी होगी।
कॉलेज की लड़कियों के लिए बेस्ट है TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड के साथ मिलेगा 212 KM का रेंज