सिंगरौली के जंगलों में पत्थर को तराश कर बनाया गया है रहस्यमई गुफाएँ,फैमिली संग करें एक्सप्लोर 

Mada Caves : मध्य प्रदेश में स्थित सिंगरौली जिला मुख्य रूप से ऊर्जा राजधानी के रूप में जाना जाता है। सिंगरौली की मुख्य पहचान कोयला खदानें और बिजली परियोजनाएँ है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सिंगरौली जिले के माडा के जंगलों में एक रहस्यमई और ऐतिहासिक धरोहर भी मौजूद है। हम बात कर रहे हैं माडा गुफाओं के बारे में …माडा के जंगलों में स्थित यह गुफाएं पत्थरों को तरस कर बनाया गया है, यह केवल देखने में ही नहीं बल्कि इन गुफाओं का इतिहास भी हजारों वर्ष पुराना है।

अगर आप अपनी फैमिली के साथ नए साल में कहीं घूमने का योजना बना रहे हैं तो माडा की गुफाएं का एक्सप्लोर एक बार जरूर करें यहां की शांति और गुफाओं के पत्थरों पर बने नकाशी आपका मन मोह लेगी।

पत्थरों को तराश कर बनाया गया है गुफाएँ

माडा की गुफाएं को एक बड़ी पहाड़ की चट्टान को तरस कर बनाया गया है। इन गुफाओं की बनावट बेहतरीन और काफी मजबूत है छत से लेकर हर चीज पत्थर से तरस कर बनाए गए हैं। गुफा के अंदर कई कमरे बने हुए हैं जिसे देखने के बाद पता चलता है कि ये गुफाएं काफी पुराने हैं। इतिहासकार बताते हैं कि इन गुफाओं का निर्माण 7-8 वीं शताब्दी ईसा पूर्व करवाया गया था।

Mada Caves
Mada Caves photos

माड़ा की गुफाएं सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से 35 KM की दूरी पर स्थित हैं। ये गुफाएँ माड़ा क्षेत्र के जंगलों के बीच बना हुआ है।  गुफा के चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और शांति का वातावरण है। गुफा के कुछ दूरी पर एक झरना भी मौजूद है इसके अलावा एक बड़ा सा तालाब भी बना हुआ है जिसमें नौका की सवारी कर सकते हैं. यहां पहुंचने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे समय पीछे लौट गया हो।

पिकनिक के लिए है शानदार जगह

Mada Caves
Mada Caves

अगर आप नए साल में अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं अलग और शांत जगह घूमना या पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो यहां की गुफाओं का भ्रमण एक बार जरूर करें। पिकनिक मनाने के लिए यहां पर काफी जगह है. यहां का माहौल प्राकृतिक है।

फोटोग्राफी और प्राकृतिक प्रेमियों के लिए है खास

Mada Caves
Mada Caves

माड़ा की गुफाएं फोटोग्राफी के शौकीनों और प्राकृतिक प्रेमियों के लिए किसी  जन्नत से काम नहीं है। पत्थरों की बनावट, गुफाओं की गहराई और जंगलों की हरियाली  को अपने कमरे में कैद करके यादगार बना सकते हैं। यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है।

कैसे पहुंचे माड़ा गुफाएँ

माड़ा की गुफाएँ सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से माड़ा तक निजी वाहन या टैक्सी से जा सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन बरगवां और सिंगरौली कुछ ही दूरी पर स्थित है।

Bardi Fort : एमपी के सिंगरौली में स्थित 500 साल पुराना वर्दी किला नए साल में करें एक्सप्लोर 

Leave a Comment