Gujarat News: गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत

Gujarat News: सुरेंद्रनगर गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने दी। घटना लखतर-विरमगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।

घटना जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में हुई। हादसे में छह पैदल तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की भी मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़े –

MP Dindori News: चौक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 लोगो की हुई मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

MP News: प्रेमी के बात न करने से नाराज प्रेमिका बिजली के टावर पर चढ़ी, 4 घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Leave a Comment