UP,MP Tourist Place : जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि नया साल 2026 आने में अब समय नहीं बचा है। ऐसे में लोग अब अपने फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने का प्लानिंग बनाने लगे हैं। अगर आप भी नए वर्ष 2026 में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं और लंबी दूरी की ट्रिप से बचना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई ऐसे खूबसूरत Tourist Place है जहां अपने फैमिली और दोस्तों के साथ कम बजट में ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं।
आज हम आपको इसलिए के माध्यम से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की 5 ऐसी टूरिस्ट पैलेस के बारे में बता रहे हैं जहां नए साल पर घूमने का अलग ही मजा मिलेगा। आईए जानते हैं विस्तार से….
1. चित्रकूट (उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश)
पहले नंबर पर चित्रकूट है बता दे की चित्रकूट धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है। यहां मंदाकिनी नदी, हनुमान धारा, स्फटिक शिला,कामदगिरि पर्वत और घने जंगल पर्यटकों को काफी पसंद आता है। मंदाकिनी नदी के तट पर रामघाट स्थित है जहां शाम की आरती काफी पॉपुलर है। इस घाट पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान स्नान किया था, इसी वजह से यह घाट काफी फेमस है। नए वर्ष पर यहां की हरियाली और शांति मां को शांति प्रदान करती है। फैमिली ट्रिप के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित यह जगह काफी पसंद की जाती है।
2. खजुराहो (मध्य प्रदेश)

दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो हैं जो अपने ऐतिहासिक मंदिरों और अद्भुत शिल्पकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने की वजह से खजुराहो नए साल के मौके पर देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं.
3. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

तीसरे नंबर पर वाराणसी जिसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। गंगा आरती, घाटों की रौनक और संकरी गलियों की चहल-पहल नए साल की शुरुआत को यादगार बना देती है। सुबह की गंगा स्नान से लेकर शाम की भव्य गंगा आरती तक यहां का हर एक पल खास और यादगार बन जाता है। नए साल के मौके पर घाटों की रौनक और रोशनी भव्य दिखाई देती है।
4 . प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसा प्रयागराज आध्यात्मिक शांति के लिए आध्यात्मिक शांति और धार्मिक महत्व के लिए देश-भर में प्रसिद्ध है। नए साल के मौके पर यहां संगम स्नान करने और घाटों की खूबसूरती देखने के लिए भारी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बता दे की जनवरी महीने में प्रयागराज में माघ मेला भी लगता है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
5. पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)

जो लोग नए साल के मौके पर शोर शराबी से दूर जगह की तलाश में है तो मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी बेस्ट जगह है. बता दे की पचमढ़ी को इसे एमपी की “सतपुड़ा की रानी” (Queen of Satpura) कहा जाता है। नए साल के समय यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां जटाशंकर और पांडव गुफाएं, बी फॉल, धूपगढ़, घूम सकते हैं।