सिंगल चार्ज पर 320 KM का लंबा राइड के साथ गरीबों का मसीहा बना Ola का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola S1 Pro Plus : पेट्रोल और डीजल के रेट आम आदमी की जेब पर दिन प्रतिदिन भारी पड़ते जा रहा है. रोजमर्रा की जिंदगी में सस्ता और स्टाइलिश स्कूटर सपना बनते जा रहा है. ऐसे समय में ओला ने भारत के आम नागरिकों के लिए Ola S1 Pro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जो भारत के करोड़ो आम लोगों के लिए राहत दिलाया है. ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज करने पर 320 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करती है। इसमें कई दमदार फीचर्स और आधुनिक सेफ्टी के तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं

बता दे की ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय सड़कों को देखकर बनाया गया है, इसमें अच्छे क्वालिटी के सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जो गड्ढों और खराब सड़कों पर भी स्मूथ राइड का अनुभव कराता है। इसमें दी गई चौड़ी और आरामदायक सीट लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होने देती हैं।

Ola S1 Pro Plus का फीचर्स

Ola S1 Pro Plus
Ola S1 Pro Plus

ओला ने अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बड़ा सा टचस्क्रीन डिजिटल डिस्प्ले दिया है, जिसमें नेविगेशन, कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और बैटरी स्टेटस जैसी जानकारियां देखने को मिलती है। Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे अलग इस वजह से है क्योंकि इसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंटरफेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है है। इसके अलावा इसमें ABS, कई राइडिंग मोड्स (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स, हाइपर), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं.

वहीं सेफ्टी का भी ओला ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में खास ख्याल रखा है सेफ्टी के तौर पर इसमें डिस्क ब्रेक्स, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में रिवर्स मोड और पार्क असिस्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो नए चालको के लिए काफी मददगार हैं।

दमदार माइलेज और बैटरी

Ola S1 Pro Plus
Ola S1 Pro Plus

ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अपने माइलेज की वजह से जाना जाता है. Ola S1 Pro Plus सिंगल चार्ज पर 320 किलोमीटर तक का रेंज देता है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर फुल चार्ज में 320 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर सकता है, जिससे रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर डिलीवरी और लॉन्ग राइड पसंद करने वालों के लिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर वरदान है। इसमें दिए गए बैटरी की बात करें तो ओला का यह स्कूटर दो बैटरी पैक ऑप्शन (4kWh और 5.3kWh) के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जो अलग-अलग माइलेज देता है। 4kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 242 किलोमीटर का माइलेज देता है वही 5.3kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 320 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसके अलावा इसमें शक्तिशाली 13kW मोटर और 141 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देखने को मिल जाता है.

Ola S1 Pro Plus का डिजाइन और कलर

डिजाइन की बात करें तो Ola S1 Pro Plus का लुक प्रीमियम और गुड लुकिंग है। ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स जैसे जेट ब्लैक (Jet Black), पोरसेलियन व्हाइट (Porcelain White), इंडस्ट्रियल सिल्वर (Industrial Silver), पैशन रेड (Passion Red), मिडनाइट ब्लू (Midnight Blue), और स्टेलर ब्लू (Stellar Blue) में उपलब्ध है, जिससे आजकल के नौजवान युवाओं से लेकर फैमिली यूजर्स तक सभी को पसंद आता है। इसका स्लीक बॉडी डिजाइन और एलईडी लाइटिंग सड़क पर चलते टाइम काफी अच्छा लगता है।

Ola S1 Pro Plus की कितनी है कीमत

ओला एस1 प्रो प्लस 5.3kWh वाले वेरिएंट की देश की राजधानी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपए है। बता दे की अलग-अलग शहरों में कीमत थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

आम आदमी के लिए वरदान साबित होगा TVS Jupiter CNG, 1 Kg CNG पर 82 Km का माइलेज 

Leave a Comment