UP News: एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख रुपए वसूलने वाले 2 Sub Inspector प्रयागराज से गिरफ्तार

UP News: उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ पर दो पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी को फर्जी एनकाउंटर और एनएसए (NSA) की धमकी देकर फ़साने व 20 लाख रुपए पैसे वसूलने का मामला सामने आया है जिसमे दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये गए है।

मेरठ में दो पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी को फर्जी एनकाउंटर और एनएसए (NSA) की धमकी देकर फ़साने व 20 लाख रुपए पैसे वसूलने का मामला सामने आया हैजिसमे दोनों पुलिसकर्मी व्यापारी से डरा-धमकाकर 20 लाख रुपए ले लिए और जंगल में एनकाउंटर कर की शाजिश कर रहे थे जहाँ दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी चकमा देकर फराफ हो गया व एसएसपी मेरठ से शिकायत की जहाँ मेरठ एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था और उन पर ₹25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने वसूली गई रकम में से ₹15 लाख पहले ही बरामद कर लिए थे। गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाईं। दोनों दरोगा मोबाइल बंद करके थाने से हो गए थे फरार। 20 लाख रुपए वसूलने वाले दोनों आरोपी सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को प्रयागराज में एक वकील के चेंबर से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेने की तैयारी कर रहे थे।

ये भी पढ़े-

नगर-निगम Singrauli में 1 वर्ष बाद बुलाई गई परिषद् की बैठक, कई मामलो को लेके महापौर पर लगाए गए गंभीर आरोप

Leave a Comment