TVS iQube : इस आधुनिक दुनिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिमांड लगातार बढ़ रही है, वैसे तो भारत में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियां मौजूद है, लेकिन पिछले कई महीनो से टीवीएस का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है.
इतना ही नहीं टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार जरूर देखें बता दे की टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र ₹1,508 की EMI पर खरीद सकते हैं आईए जानते हैं डाउन पेमेंट कितना देना होगा और इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं।
जान लीजिए फीचर्स
टीवीएस ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर SmartXonnect (कॉल/SMS अलर्ट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट), LED लाइटिंग, डिजिटल डैशबोर्ड/TFT टचस्क्रीन, पावर और इको मोड, 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे कई फीचर्स दिया हैं.
TVS iQube सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की तरफ नजर डाल लिया जाए तो अच्छा-ख़ासा सुरक्षा का ध्यान इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रखा गया हैं. सुरक्षा के तौर पर स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) देखने को मिल जाता हैं. बता दे की BMS ओवरचार्जिंग को रोकता है. इसके साथ साथ IP67 रेटेड वॉटरप्रूफ बैटरी पैक, Combined ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, क्रैश/फॉल अलर्ट, जियो-फेंसिंग,एंटी-थेफ्ट अलर्ट, Q-Park असिस्ट,हिल-होल्ड जैसे सुरक्षा दिए गए हैं.
सिंगल चार्ज पर चलता हैं 212 KM
माइलेज के मामले में TVS का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पछाड़ दिया है,TVS iQube एक बार चार्ज हो जाने पर बड़े ही आराम से 212 KM का सफर तय कर लेता हैं. बैटरी पर नजर डाल लिया जाए तो इसमें 3.5 kWh की बड़ी बैटरी दी गयी हैं.
TVS iQube की कीमत
कीमत की बात कर लिया जाए तो TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की On-Road कीमत ₹1,08,455 हैं. देखा जाए तो इस रेंज में टीवीएस ने काफी अट्रैक्टिव स्कूटर मार्केट में उतारा है. डाउन पेमेंट की बात कर लिया जाए तो टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ₹ 66,694 डाउन पेमेंट कर खरीद सकते हैं. डाउन पेमेंट करने के बाद 36 महीना तक ₹1,508 भरना होगा।