सिंगरौली का मौसम : सिंगरौली में अगले 3–4 दिनों तक पड़ेगी तगड़ी ठंड

सिंगरौली का मौसम : मौसम के मिजाज में कई दिनों से जारी घने कोहरे के खतरनाक स्तर में गुरुवार से कुछ गिरावट आयी है, जिससे परिक्षेत्र में कोहरे की मार पहले की भांति तो नहीं है, लेकिन इसके दूसरे ही दिन से रात के तापमान में तेज गिरावट होने लगी है। शाम होते ही सुरसुरी जोर पकड़ने लगती है। दरअसल, इन दिनों शाम से गलन तेजी से बढ़ने लगी है। ठंडी हवा की सुरसुरी कंपा दे रही

है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है। राहत की बात है कि कोहरे का प्रभाव कम होने से खासकर दिन में धूप निकलने लगी है और सूर्यदेव के भी दर्शन होने लगे हैं। जिससे दिन के पारे में उछाल का सिलसिला कुछ दिन से बन रहा है। मौसम की जानकारी देने वाले एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 3-4 दिनों में दिन के पारा 20 डिग्री सेल्सियस से भी आगे तक उछलने और रात के पारे में गिरावट 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

Singrauli Samachar : 2025 में 7 बार भूकंप से डोली ऊर्जाधानी की धरती,हर साल झटकों की संख्या में हो रहा है इजाफा

Leave a Comment