भोपाल व धनबाद के बीच त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को रेल बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। जिसके अनुसार भोपाल से धनबाद के लिए ट्रेन संख्या-11631 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन सोम, गुरू, शुक्र होगा और ट्रेन संख्या-11632 का परिचालन धनबाद से रवि, बुध व शनि को किया जायेगा। इसी क्रम में सप्ताह में एक दिन भोपाल से चोपन के लिए ट्रेन संख्या-11633 का परिचालन रविवार को किया जायेगा, जो कि ट्रेन संख्या-11634 की वापसी सोमवार को चोपन से होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिवस भोपाल से धनबाद के बीच चलेगी। भोपल से यह ट्रेन रात 20:55 बजे चलेगी और बीना, कटनी मुड़वारा के रास्ते सुबह 8:50 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। 5 मिनट के स्टापेज उपरांत यह ट्रेन धनबाद के लिए रवाना होगी और शाम 20:30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन ट्रेन संख्या-11632 धनबाद से सुबह 7 बजे रवाना होगी और शाम 18 बजे सिंगरौली पहुंचेगी, सायंकाल 7:20 बजे भोपाल पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 20 एलएचबी रेक होंगे और यह ट्रेन भोपाल के बाद विदिशा, खुरई, सागर, पथरिया, दामोह, ब्योहारी, बरगवां, रेनुकूट, गढ़वा, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, पतरातू, बरकाकाना, रांची रोड, गोमिया, फुसरो, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ में रूकते हुए धनबाद पहुंचेगी। हलांकि अभी तक परिचालन की तिथि निर्धारित नही की गई है, कयास लगाए जा रहे हैं कि नये वर्ष में यह ट्रेन भोपाल व सिंगरौली के बीच सेवाएं देना प्रारंभ कर देगी।
सिंगरौली का मौसम : सिंगरौली में अगले 3–4 दिनों तक पड़ेगी तगड़ी ठंड