Singrauli Weather : सिंगरौली में अगले 3–4 दिनों तक ठंड का कहर रहेगा जारी,गलनभरी ठंड और घना कोहरा थमने का फिलहाल आसार नहीं

Singrauli Weather : सिंगरौली जिले में कई दिनों से गलनभरी ठंड और घना कोहरा जोर पकड़े हुए है, उससे जिले में पूरा जन-जीवन बेहाल पड़ा है। दिन हो या रात, हर समय ठंड बनी रहती है और ये सिलसिला पिछले कई दिनों से बना हुआ है, जिसके कारण अब लोग सूर्यदेव से उगने का आग्रह करने लगे हैं। स्थिति ये है कि दो-तीन दिन से जिले में घने कोहरे और आसमान पर मंडराते बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन तक दुर्लभ हैं। इसके कारण गलन वाली ठंड का असर और तेजी से बढ़ गया है।

मौसम केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि ये सिलसिला आगामी 3-4 दिनों तक बने रहने के आसार हैं। इस बीच दिन के पारे में कुछ उछाल का क्रम बनने के आसार बन रहे हैं, लेकिन इस बीच रात के पारे में भी गिरावट के आसार हैं। यानी, अगले 3-4 दिनों में दिन में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है और रात में समस्या बरकरार रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि जिले में अभी शीतलहर असरदार नहीं है। ऐसे में ये सवाल उठ रहता है कि जब शीतलहर प्रभावी हो जायेगी, तो फिर समस्या और बढ़ जायेगी।

विजिबिलिटी की समस्या से सड़कें हुईं असुरक्षित

बताया जा रहा है कि सोमवार को तो झुरही-सरई मार्ग में घने कोहरे के कारण दृश्यता की समस्या बनी हुई थी। किसी बड़े वाहन ने सड़क पर बैठे आधा दर्जन मवेशियों को लाइन से कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई। कुछ दिनों से सूर्योदय 9-10 बजे के बाद हो रहा है। उस दौरान कुछ समय तक विजिबिलिटी जीरो बनी रहती है। 50 मीटर से भी कम दायरे में दृश्यता की समस्या दिनभर बनी रहती है। खासकर मैदानी व खुले इलाकों, नदी-नालों-जल श्रोतों के पास घने कोहरे की समस्या बनी रहती है। रात में ये समस्या कई गुना बढ़ जा रही है।

गलन की बेरहम मार कहीं पड़ न जाए भारी

इन दिनों ठंड और गलन के कारण घर के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा है। बाहर निकलने पर तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोग ठंड से बचने के लिए हर जतन कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें प्रभावी ढंग से राहत मिल पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक समय तक शरीर पर गलन के असरवार रहने से सीधे तौर पर शरीर के नेचुरल तापमान को प्रभावित कर सकती है। गलन से बचाव के उपाय लगातार करते रहने चाहिए। जिससे शरीर के तापमान को अनियंत्रित होने से बचाया जा सके।

तापमान की वास्तविकता किसी को नहीं पता

Accuweather वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान जिले में जारी मौसम के मिजाज से काफी हद तक सेट हो रहा है, लेकिन मौसम केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सिंगरौली जिले में सीधी जिले की तर्ज पर तापमान का स्तर रहा होगा, जिसमें अनुमानित न्यूनतम तापमान 11 डिसे और अधिकतम तापमान 21 डिसे तक बता रहे हैं। ये स्तर जिले में पड़ रही ठंड से मेल खाता नहीं दिख रहा। ऐसे में तापमान के आंकड़ों की वास्तविकता संशय में बनी हुई है। दरअसल, यह समस्या जिले में ग्रामीण मौसम केन्द्र अंतर्गत होने वाली रियल टाइम वेवर की रिपोर्टिंग बंद होने से हो रही है।

आज भी घने कोहरे का अलर्ट

मौसम केन्द्र भोपाल के द्वारा मंगलवार के लिए प्रदेश स्तर का जो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें सिंगरौली समेत मऊगंज, पन्ना, निवाड़ी, भिंड, दतिया जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। इसी प्रकार से सीधी, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर में शीतलहर के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?

सिंगरौली जिले में घने कोहरे का प्रभाव अभी कुछ दिनों तक बने रहने के आसार हैं। कुछ दिनों के बाद कोहरे के असर में कुछ कमी आयेगी, लेकिन इसके बाद फिर से ये बढ़ने की आशंका है। इसी प्रकार से दिन के तापमान में कुछ दिन में उछाल के आसार बन रहे हैं, लेकिन रात के पारे में गिरावट जारी रहने की आशंका है, जिससे दिन में कुछ राहत हो सकती है, लेकिन रात में समस्या चनी रहेगी। -अरुण शर्मा, साइंटिस्ट मौसम केंद्र भोपाल

आगामी 5 दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
23 दिसंबर 21 10
24 दिसंबर 18 9
25 दिसंबर 18 8
26 दिसंबर 20 7
27 दिसंबर 22 7

पिछले 5 दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
22 दिसंबर 18 9
21 दिसंबर 18 10
20 दिसंबर 17 11
19 दिसंबर 18 12
18 दिसंबर 14 11

 

UP,MP Tourist Place : नए साल में घूमिए यूपी–एमपी की ये 5 खूबसूरत जगहें, फैमिली,दोस्तों के साथ प्लान बनाइए और घूम आइए

Leave a Comment