Singrauli News : सिंगरौली में बिना परमिट के चल रहा था यात्री बस, लगा 50 हजार का जुर्माना 

Singrauli News : बिना परमिट के यात्री लेकर जा रही एक बस के खिलाफ परिवहन अमले द्वारा कार्रवाई की गई, गुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर वाहनों की जांच कर रहे थे, उसी समय एक यात्री बस आते दिखी। बस को रोकर उसके परमिट की जांच की गई तो पता चला कि बस बिना परमिट के यात्री लेकर जा रही है। परिवहन अधिकारी ने बिना परमिट के चलते मिली बस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माने की राशि वसूलकर शासन के खजाने में जमा करवाए। यात्री बस में भारी-भरकम जुर्माने की कार्रवाई होने से अन्य बस व वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही।

 Tourist Spot : सस्ता और शानदार न्यू ईयर टूर! सिंगरौली के ये 4 बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है घूमने लायक 

Leave a Comment