Singrauli News : सिंगरौली से भोपाल की आए दिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अगले दो महीने बाद सिंगरौली से भोपाल तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22165/22166 ऊर्जा राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सिंगरौली से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन नई दिल्ली को चलने वाली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं। पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभव टर्मिनेट एवं गुजरने वाली भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एवं सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेनों के रेक को भी अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाड़ियां एलएचबी कोच में परिवर्तित गाड़ी संख्या-22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से 31 मार्च से प्रभावी होगा। गाड़ी संख्या-22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से 3 अप्रैल से प्रभावी होगी। गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से 1 अप्रैल से प्रभावित होगी और गाड़ी संख्या-22168 हजरत निजामुद्दीन सिंगरौली एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 2 अप्रैल से प्रभावी होगी। इस ट्रेन में परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन में 1 वातानुकूलित प्रथम, 2 वातानुकूलित द्वितीय, 6 वातानुकूलित तृतीय, 7 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी।
Singrauli News : रिहंद और काचन जलाशय में मिले 20 से अधिक प्रजातियों के जलीय-स्थलीय पक्षी