NCL की ब्लास्टिंग के बाद भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, देखें वीडियो 

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को NCL की ब्लास्टिंग के बाद एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घटना वार्ड नंबर 7 के पंजरेह झूमरिया टोला की बताई जा रही है। मकान मालिक नवीन कुमार गुप्ता का करीब 4 हजार वर्गफीट में बना यह भवन दो मंजिला था। बताया जा रहा है कि मकान के एक हिस्से का इस्तेमाल कमर्शियल गोदाम के रूप में किया जा रहा था।

ब्लास्टिंग के बाद अचानक मकान का एक हिस्सा गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मकान के मलबे को देखकर लोग हैरान रह गए।

ब्लास्टिंग के बाद गिरा 2 मंजिला का मकान 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में NCL की ओर से लगातार ब्लास्टिंग की जाती है। ब्लास्टिंग के दौरान होने वाले तेज कंपन के कारण आसपास के मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी बीच शुक्रवार को नवीन कुमार गुप्ता का दो मंजिला मकान अचानक ढह गया।

देखें वीडियो (click here)

लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग के कारण क्षेत्र के कई अन्य मकानों में भी दरारें आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और प्रभावित मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।

जांच और मुआवजे की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग और मकान गिरने के बीच संबंध की जांच के साथ-साथ आसपास के घरों की स्थिति भी देखी जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को नुकसान का उचित मुआवजा देने और भविष्य में ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब लोगों की नजर प्रशासन की जांच और NCL की ओर से होने वाली कार्रवाई पर है।

Singrauli में चारपाई पर शव ले जाने का VIDEO हुआ वायरल, शव लेकर 500 मीटर पैदल चले ग्रामीण

Leave a Comment