Singrauli Earthquake: सिंगरौली में रविवार की दोपहर भूकंप आया और इस बार भूकंप का इपिसेंटर शहर की कोयला खदान वाले क्षेत्र में नहीं बल्कि बरगवां की तरफ दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जिसमें झटके ज्यादा प्रभावी नहीं रहते। ये भूकंप रविवार की दोपहर 2 बजकर 53 मिनट 22 सेकेंड पर आया। भूकंप की गहराई 10 किमी मापी गई और इसे कम गहराई वाला माना जाता है।
सिंगरौली में बार-बार भूकंप आने का क्या हैं कारण
सिंगरौली में बार-बार आते भूकंप का वास्तविक कारण जानना और ये पता करना आवश्यक है कि आगे भविष्य ये कोई बड़ा स्वरूप तो नहीं लेंगे? जानकार ये भी बताते हैं कि सिंगरौली क्षेत्र भूकंपीय रूप से मध्यम-संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां बार-बार भूकंप आने का कारण भूगर्भीय फॉल्ट लाइन, कोयला खनन की गतिविधियां और बड़े जलाशय भी हो सकते हैं। इसलिए इस पर बड़े स्तर पर अध्ययन करने की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह यहां के लोगों की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है।
सिंगरौली के जंगलों में पत्थर को तराश कर बनाया गया है रहस्यमई गुफाएँ,फैमिली संग करें एक्सप्लोर