Singrauli News: सिंगरौली में 8 साल से अधूरा जिला न्यायालय भवन, तहसील में लग रही अदालत

Singrauli News: सिंगरौली जिले में 5 साल से जिला न्यायलय का निर्माण कराया जा रहा है फिर भी आज तक जजों व अधिवक्ताओं के लिए बैठने का जगह नहीं है आज भी पूर्वत से जारी तहसील कार्यालय के अंदर ही जिला न्यायलय का कार्यभार चल रहा है जबकि सिंगरौली जिला राजस्व के मामले में प्रदेश में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर है जहाँ के DMF फण्ड से अन्य जिलों का विकाश किया जाता है लेकिन जिला का न्यायलय राजस्व न होने के कारण अधर में लटका हुआ है जिससे जिला जज व वकीलों के आलावा आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि सिविल जिला न्यायालय सिंगरौली मुख्यालय वैढ़न का निर्माणाधीन भवन को पूर्ण कराये जाने हेतु अधिवक्ताओ ने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं विधायक सांसद से मांग की है कि जिला न्यायलय का निर्माण में हो रहे देरी को पूर्ण कराया जाये एवं सरकार से भवन निर्माण के लिए आवश्यक बजट दिलाया जाये जिससे निर्माणाधीन भवन का निर्माण समय से हो सके व आम जनो को सुविधा मिल सके।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से राज्यमंत्री राधा सिंह, सदर विधायक रामनिवास शाह, देवसर  विधायक राजेंद्र मेश्राम से पत्र के माध्यम से अवगत करते हुए कहा कि निर्माणाधीन न्यायलय भवन में लगे सरिया में जंग लग रहा है जिससे भवन के गुणवत्ता में कमी आएगी व उसके नींव कमजोर हो सकती है जिससे भवन कमजोर हो सकता है व भवन की लाइफ कम हो जाएगी।

अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है कि निर्माणाधीन भवन का निर्माण जल्द से जल्द कराये जाने हेतु शासन से बात करें। जिससे जल्द से जल्द गुणवत्तायुक्त जिला न्यायलय का निर्माण हो सके।

ये भी पढ़े-

क्या आप जानते हैं कि Singrauli जिले को काला पानी क्यों कहा जाता है?

Leave a Comment