PM College of Excellence: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति पीजी महाविद्यालय (PM College of Excellence Govt. Lead PG College Waidhan) में व्याप्त समस्याओं और विद्यार्थियों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुबह धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके साथ परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थियों के हित में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सभी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
छात्राओं को प्रतिदिन समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना
प्रदर्शन को लेकर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ABVP देश का प्रमुख छात्र संगठन है। जो सदैव छात्र एवं समाज हित में कार्य करता रहा है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। इसे देखते हुए एबीवीसी कई प्रमुख मांगें कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार कि पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से इन समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
इन सुविधायें और व्यवस्थाओं की मांग

Govt. Lead PG College Waidhan में सफाई कर्मियों की कमी के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित है। इसे शीघ्र दुरुस्त किया जाए। गर्ल्स शौचालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए। कॉलेज परिसर में बार-बार आयोजित होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु बसों की संख्या बढ़ाई जाए। नई बिल्डिंग के चारों ओर शीघ्र बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर अतिक्रमण हटाया जाए। पुस्तकालय में नवीन पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
और कैंटीन को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। नई बिल्डिंग में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बीकॉम, बीएससी एवं बीए के रिजल्ट में होने वाली देरी व त्रुटियों को रोकने के लिए कॉलेज में एपीएस विवि. का केंद्र स्थापित कराएं। पेयजल व्यवस्था को सुधारते हुए RO की गुणवत्ता जांची जाए, क्योंकि बढ़े हुए TDS स्तर से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। महाविद्यालय की गिरती छवि को सुधारने हेतु आवश्यक ठोस कदम उठाये जाएं।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: “कलम की ताकत” कविता पर शिवांगी गुप्ता बनी काव्य गोष्ठी का केंद्र बिंदु