
यह ट्रेन धनबाद से कतरासगढ़, चन्द्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड पतरातू, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली के रास्ते लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई जाएगी। गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए परिचालन धनबाद स्टेशन से प्रत्येक सोमवार 23:25 बजे रवाना होगी और सिंगरौली आगमन मंगलवार को सुबह 10:40 बजे व प्रस्थान 10:45 बजे होगा। यह ट्रेन बरगवां में 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे एलटीटी के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन 17 बजे कटनी और 18:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
एलटीटी से धनबाद के लिए 8:00 बजे सुबह चलेगी
ट्रेन संख्या 13380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद का परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह शाम 16:55 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार की सुबह 9:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार को 10:50 बजे कटनी साउथ और 16:13 बजे बरगवां तथा 17:50 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। वापसी में भी 5 मिनट स्टॉपेज के उपरांत सिंगरौली से 17:55 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
ये भी पढ़े-
Singrauli Medical College: सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में पहला ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन हुआ सफल