Singrauli News: बेटे की जमानत न मिलने से हाईटेंशन टावर पर चढ़ी मां, देखें वीडियो

Singrauli News: इन दिनों सोशल मीडिया पर हाई टेंशन टावर पर चढ़ने वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, कभी सिंगरौली जिले में प्रेम के चक्रव्यूह में फसीं युवती हाई टेंशन टावर पर चढ़ जाती है तो कभी प्यार में पागल युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ते हुए नजर आता है। इसी बीच आज मध्य प्रदेश के सिंगरौलीजिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बेटे को जमानत नहीं मिलने से दुखी एक मां हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। यह घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के चुनैईया नदी के पास की बताई जा रही है। महिला की पहचान इटमा निवासी करीब 50 वर्षीय बबली साकेत के रूप में हुई है, आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला

सिंगरौली में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला

सोशल मीडिया से मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि बबली साकेत का बेटा किसी मामले में जेल में बंद है और उसे जमानत नहीं मिल पा रही है। इसी बात से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। सोमवार को अचानक वह हाईटेंशन लाइन के ऊंचे टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर पर महिला को चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस, बिजली विभाग की टीम और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस और परिजन लगातार महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए प्रयास करते रहे। अधिकारियों ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार मदद की जाएगी।

Singrauli High Tension Tower Par Chadhi Maa देखें वीडियो:-

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईटेंशन टावर पर महिला की मौजूदगी से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, क्योंकि वहां करंट का खतरा भी रहता है। काफी देर तक चले समझाइश के बाद पुलिस और परिजनों के प्रयास से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपने बेटे के जेल में होने से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े-

Leave a Comment