Singrauli: बैढ़न बस स्टैंड में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, 50 व्यापारियों का सामान जब्त

Singrauli Municipal Corporation ने मंगलवार को Singrauli के बैढ़न (Waidhan) स्थित बस स्टैंड के पास मंडी क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया है, जहां साप्ताहिक बाजार के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मुख्य सड़क पर बैठकर सब्जियां, फल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेच रहे थे। वही नगर निगम की टीम के पहुंचते ही बाजार क्षेत्र में हलचल तेज हो गई और कई व्यापारियों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

Municipal Corporation takes major action against the ever-increasing encroachment at the bus stand.
Municipal Corporation takes major action against the ever-increasing encroachment at the bus stand.

निगम अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर दुकानों के लगने से यातायात पूरी तरह बाधित हो रहा था। बैढ़न बस स्टैंड के पास होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन अतिक्रमण के कारण बसों, ऑटो और अन्य वाहनों को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

Municipal Corporation takes major action against the ever-increasing encroachment at the bus stand.
Municipal Corporation takes major action against the ever-increasing encroachment at the bus stand.

कार्रवाई के दौरान निगम अमले ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से बैठे व्यापारियों को हटाया और कुछ का सामान जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नियमों के विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े-

PM College of Excellence की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन

Leave a Comment