संभागायुक्त का सख़्त निर्देश! अब नहीं चलेगी राशन में लापरवाही, 15 तारीख तक वितरण नहीं किया तो नपेंगे कोटेदार 

Singrauli News : जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्रति माह समय पर राशन मिले, इसके लिए नियमित रूप से राशन दुकानें खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को संभागायुक्त बीएस जामोद ने गूगल मीट के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहाकि प्रतिमाह समय पर राशन दुकानों में खाद्यान्न पहुंचे, इसके साथ 15 दिवस के अंदर वितरण हो जाये, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिले की राशन वितरण व्यवस्था में सुधार न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उपार्जन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि धान की उपज बेच चुके किसानों को समय पर राशि का भुगतान कराएं।

हेल्थ सेक्टर में सुधार के निर्देश

संभागायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए कहाकि सिंगरौली सहित संभाग के अन्य जिलों में हेल्थ सेक्टर में बेहतर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहाकि हेल्थ सूचकांक में सुधार का प्रयास करें और मैदानी अमले को सक्रिय करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से गांव-देहातों में काम करें ताकि लोगों को मदद मिले और विभागों की रैंकिंग में भी सुधार हो सके।

संकल्प से समाधान पर फोकस

पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश भर में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गांव और शहरी वाडों के पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गूगल मीट में कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत CEO जगदीश गोमे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Singrauli News : रिहंद और काचन जलाशय में मिले 20 से अधिक प्रजातियों के जलीय-स्थलीय पक्षी

Leave a Comment