School Winter Holiday Singrauli : जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में आई गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में सभी संचालित शासकीय/अशासकीय/CBSE/माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
9 और 10 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
बता दे की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। बताते चले की यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है. शिक्षक नियमित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य संपादित करेंगे। इसके अलावा परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी।

प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि शीतलहर और ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
Singrauli News : रिहंद और काचन जलाशय में मिले 20 से अधिक प्रजातियों के जलीय-स्थलीय पक्षी