TVS iQube: अगर आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है जो टॉप स्पीड के साथ-साथ ज्यादा रेंज प्रदान करें, तो आपके लिए हम एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं जो अलग-अलग वेरिएंट में आता है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिसमे BLDC मोटर है और यह 2.2 kWh, 3.1 kWh, और 3.5 kWh जैसे अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके आलावा इस स्कूटर में डिजिटल डैशबोर्ड, LED लाइटिंग और अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं, और कुछ मॉडल्स में बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं।
TVS iQube फीचर्स-

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर डिजिटल डैशबोर्ड, LED लाइटिंग, अंडरसीट स्टोरेज, 5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट, जियो-फेंसिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, 30-32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, इको और पावर राइडिंग मोड और LED लाइटिंग शामिल हैं। इसके आलावा इस में 4.4 kW की पावरफुल मोटर है, जो इस स्कूटर को अच्छा पिकअप देती है।
TVS iQube बैटरी-
iQube में 2.2 kWh, 3.4/3.5 kWh का लिथियम-आयन की बैटरी है, और इसके टॉप वेरिएंट में 5.3 kWh शामिल हैं। एवं TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 2–4.5 घंटे में लगभग 0–80% चार्ज हो जाता है।
वही अगर TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी की रिप्लेसमेंट लागत की बात की जाये तो में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh बैटरी की रिप्लेसमेंट लागत ₹60,000 तक है एवं TVS iQube 3.4kWh बैटरी की रिप्लेसमेंट लागत लगभग ₹70,000 से ₹80,000 है।
TVS iQube रेंज-
वही अगर रेंज की बात की जाए तो TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का रेंज (एक बार चार्ज पर) लगभग 94 किमी (2.2 kWh वेरिएंट) से लेकर 212 किमी (5.3 kWh ST वेरिएंट) तक का है।
TVS iQube टॉप स्पीड-
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड मॉडल के आधार पर अलग-अलग है जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है।
- TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2.2 kWh वाले बेस वेरिएंट की टॉप स्पीड 75 किमी/घंटा है।
- TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh वाले वेरिएंट (जैसे S वेरिएंट) की टॉप स्पीड 78 किमी/घंटा है।
- TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.1 kWh वेरिएंट और iQube ST 5.3 kWh वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है।
TVS iQube कीमत-
TVS iQube की कीमत वेरिएंट के आधार पर निर्धारित की गई है, जिसमें 2.2 kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत ₹1,11,422 (एक्स-शोरूम) है। 94 किमी/चार्ज की रेंज देता है, जबकि 3.5 kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत ₹1,32,043 (एक्स-शोरूम) है, जो 145 किमी/चार्ज की रेंज प्रदान करता है। दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड क्रमशः 75 किमी/घंटा और 78 किमी/घंटा है।
ये भी पढ़े-
लॉन्च से पहले ही छा गई BMW F 450 GS बाइक, जानें फीचर्स और कीमत