Singrauli News : शहर की थोक मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव तो है ही, नियमित साफ-सफाई की भी कमी दिखती है। परिसर में चारों तरफ गंदगी बजबजा रही है। निचले स्थानों पर जलभराव रहता है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित मंडी में सुबह-सुबह आसपास के किसान और छोटे-मोटे विक्रेता सब्जी लेकर आते हैं। प्रतिदिन ताजी सब्जी मंडी में पहुंचती है, लिहाजा शहर के लोग सुबह सब्जी लेने के लिए मंडी में जाते हैं। मंडी में सब्जी व्यापारियों के बैठने, लोगों से जुड़ी सुविधाओं का अभाव होने से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई बार व्यापारी और आम लोग मांग कर चुके हैं, लेकिन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज तक किसी तरह का प्रयास नहीं हुआ है.
कीचड़ में चलने की मजबूरी
मंडी परिसर में साफ-सफाई और बरसात के पानी निकासी की पर्याप्त इंतजाम न होने से जब भी बरसात होती है, गंदा पानी परिसर में जमा हो जाता है। परिसर में पानी जमा होने से पूरा परिसर कीचड़ में तब्दील हो जाता है। सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ता है। नगर निगम द्वारा नियमित रूप से मंडी परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए तो कीचड़, जलभराव की जो समस्या होती है, उससे लोगों को निजात मिल सकती है।
सड़क पर दुकानें लगाने की मजबूरी
मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मंडी के ज्यादातर व्यापारी सड़क और फुटपा व्यापारी सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगाने को मजबूर हैं। सब्जी व्यापारियों की मानें तो मंडी परिसर साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठक व्यवस्था दुरुस्त कर में दी जाए तो सड़क व फुटपाथ की जगह हर समय मंडी में ही दुकान लगाएं। परिसर में गंदगी होने से ग्राहक भी खरीदारी करने के लिए कम आते हैं, जो दुकानदार सड़क पर दुकान लगाए रहते हैं, उन्हीं से सब्जी खरीदते हैं।
रात में जमा होते हैं आवारा तत्व मंडी परिसर
में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलते ही परिसर में आवारा तत्वों का जमघट लग जाता है। सुनसान जगहों पर लोग ग्रुप बनाकर एकत्र होते हैं और नशाखोरी करते हैं, जिससे शाम ढलने के पहले ही व्यापारी अपनी दुकान समेटकर निकल लेते हैं। व्यापारियों की मांग है कि मंडी परिसर में साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि अच्छे से दुकाने लगें और लोग भी सब्जी की खरीदी करने के लिए आएं।
क्या चाहते हैं व्यापारी मंडी परिसर में सब्जी
दुकाने लगाने के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ खास व्यवापस्था नहीं की गई है। पूरा परिसर गंदगी से हर समय बजबजाता रहता है। गंदगी में बैठने को मजबूर हैं। -कमल शाह, सब्जी व्यापारी
साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, कभी-कभार ही झाडू लगती है, परिसर में गंदगी होने से खरीदार नहीं आते हैं, मजबूरी में सड़क व फुटपाथ में दुकानें लगानी पड़ती हैं। परिसर में व्यवस्थाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। – गिरजा शंकर कुशवाहा, सब्जी व्यापारी
मंडी परिसर में साफ-सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों और खरीदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पूरा परिसर कीचड़ से सना हुआ है, जिसके चलते लोग मंडी में खरीदारी करने नहीं आते हैं।