MP Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल के द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की परिणाम में जिले के प्रावीण्य टॉप-5 में कक्षा 10वीं में प्राईवेट विद्यालयों एवं 12वीं कक्षा में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
जिला शिक्षा कार्यालय सिंगरौली के आईटी सेल संयोजक गुरू राजेन्द्रधर द्विवेदी के अनुसार वर्ष 2025-26 के घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप-5 टॉपर में कृष्ण कुमार शाह पिता प्रेमचन्द्र शाह पाइनियर पब्लिक हाई स्कूल सरई 489, अमर कुमार साहू पिता संजय कुमार साहू आदर्श सस्वती हाई सेकण्डरी स्कूल सिंगरौली 489, अभय पाण्डेय पिता राजीव कुमार पाण्डेय ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल सिंगरौली 488, विश्वजीत वर्मा रविचन्द्र साकेत 487, सरस्वती उमा बैढ़न, नैतिक द्विवेदी पिता बंशकुमार द्विवेदी इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल गोरबी 487 अंक हासिल कर जिले के टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
इधर जिले के टॉप-5 के सूची में मो. समीम पिता मो. मंसूर आलम 465 अंक शासकीय उमावि पंजरेह, जसमेर आलम पिता सहारे आलम 462- शाउमावि चरगोड़ा, दिव्या पाण्डेय पिता देवेन्द्र कुमार पाण्डेय 479- सरस्वती उमावि बैढ़न, अर्पित कुमार पाण्डेय पिता विनोद कुमार पाण्डेय 478- शासकीय बालक उमावि देवसर, आशीष कुमार बैस पिता रामप्रकास बैस 475-सरस्वती उमावि बैढ़न, तपस्या राजेश सिंह पिता बाबो सिंह गहरवार 475 -शासकीय संदीपनी मॉडल उमावि चितरंगी, अर्चना बैस पिता ठाकुर प्रसाद बैस 467 -एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल बरैनिया-डगा, खुशी कुमारी पिता श्यामसुन्दर द्विवेदी 463-सरस्वती उमावि सिंगरौली, अभिषेक कुमार बैस पिता अवधराज बैस 430 -शाउमावि पोड़ी-बरगवां, रूबी निशा पिता मोहम्मद शासकीय कन्या उमावि बैढ़न 426 अंक हासिल कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
10वीं एवं 12वीं कक्षा में जिले का प्रदेश रैंक में आई गिरावट
कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में सिंगरौली जिले के छात्रों ने इस बार प्रदेश के प्रावीण्य सूची में जगह नही बना पाए हैं। जिले के लिए निराशा जनक है। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष औसतन 5 प्रतिशत कम परिणाम रहा है। पिछले वर्ष 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 83.2 था। जबकि इस वर्ष 77.93 है।
वहीं कक्षा 10वीं का पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम 78.24 प्रतिशत रहा है। जबकि इस वर्ष 77. 76 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्तीर्ण किया है। पिछले वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं में प्रदेश में जिले का रैंक 24 और कक्षा 12वीं में 11वां रैक था। जबकि इस बार जिले का रैक खिसकर कक्षा 10वीं में 23 एवं 12वीं में 32वें स्थान पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़े-