आम आदमी के लिए वरदान साबित होगा TVS Jupiter CNG, 1 Kg CNG पर 82 Km का माइलेज 

TVS Jupiter CNG : पेट्रोल की कीमतों में आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना एक दो रुपए बढ़ रहा है ऐसे में टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारी मात्रा में सेल हो रही है. वही अब टीवीएस देश का पहला सीएनजी स्कूटर Jupiter CNG लॉन्च करने वाला है जो 1 Kg सीएनजी पर 82 किलोमीटर का माइलेज देगा .

बता दे की टीवीएस स्कूटर सीएनजी मुख्य रूप से उन लोगों के लिए लांच किया जा रहा है जो कम खर्चे में ज्यादा दूरी तय करना चाहते हैं. कंपनी दावा की है कि यह स्कूटर 1 किलो Kg में बड़े ही आराम से 82 से 84 किलोमीटर का माइलेज निकाल कर दे देगी. यह माइलेज पेट्रोल स्कूटरों की तुलना में काफी बेहतर और सस्ता माना जा रहा है.  आईए जानते हैं क्या कीमत होगी और कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और भारत में कब लांच होने वाला है.

TVS Jupiter CNG फीचर्स

tvs jupiter cng

टीवीएस के सीएनजी स्कूटर में कई प्रकार के नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. बता दे की टीवीएस का या सीएनजी स्कूटर डुअल-फ्यूल (पेट्रोल और CNG) स्कूटर है, जिसमें 124.8cc  का इंजन देखने को मिलता है, वहीं इसमें 1.4kg का CNG टैंक और 2-लीटर का पेट्रोल टैंक  दिया गया है, जिसमें अंडरसीट स्टोरेज में CNG टैंक और फ्लोरबोर्ड पर पेट्रोल टैंक है.  अन्य फीचर्स पर नजर डाल दिया जाए तो टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर में बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, सेमी-डिजिटल कंसोल, एक्सटर्नल फ्यूल कैप और CNG/पेट्रोल स्विचिंग बटन जैसे और कई भी अनेकों फीचर्स देखने को मिलते हैं.

वही सेफ्टी फीचर पर नजर डाल लिया जाए तो सेफ्टी फीचर्स के तौर पर टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर में साइड स्टैंड इंडिकेटर, ऑल-इन-वन लॉक, और CNG टैंक के सुरक्षित प्लेसमेंट के साथ-साथ बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी  देखने को मिल जाता है, इसके अलावा टीवीएस के इस सीएनजी स्कूटर में प्रेशर गेज और फिलर नोजल CNG सिस्टम की सुरक्षित निगरानी में मदद करते हैं.

पर्यावरण के लिए भी है फायदेमंद

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से काफी ज्यादा प्रदूषण होता है जिसकी वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर पर्यावरण के लिए एक अच्छा विकल्प है. बता दे की सीएनजी से चलने वाले वाहन पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण फैलता हैं इससे हवा साफ़ रहती है और शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर कुछ हद तक रोक लगता है।

tvs jupiter cng
tvs jupiter cng

TVS Jupiter CNG का माइलेज और डिजाइन

बता दे की टीवीएस जूपिटर सीएनजी स्कूटर 1 किलो सीएनजी भरवाने पर 84 किलोमीटर का माइलेज देता है. वहीं पेट्रोल और सीएनजी दोनों फुल टंकी करवाने पर यह स्कूटर 226 किलोमीटर तक चलता है। डिजाइन की बात करें तो टीवीएस जूपिटर जैसा ही स्टाइलिश और आरामदायक डिजाइन दिया गया है,जिसमें मेटल बॉडी और बड़ा लेग स्पेस मिलता है.

TVS Jupiter CNG की कीमत और लॉन्चिंग डेट

कीमत की बात करें तो टीवीएस जूपिटर सीएनजी की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 90000 रुपए से लेकर 100000 रुपए तक होगी। वहीं भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट की बात कर लिया जाए तो 2026 के शुरुआत महीने जनवरी-फरवरी में लॉन्च किया जाना है।

TVS iQube Electric : 5 घंटे में फुल चार्ज और 212 KM का माइलेज के साथ ₹1,301 की क़िस्त पर 

Leave a Comment