जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि इन दिनों भारत देश में एलपीजी गैस सिलेंडर यानी रसोई गैस की बहुत शॉर्टेज है ऐसे में देश के सभी लोग गैस सिलेंडर को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है, क्यूंकि आजकल लोगों को गैस सिलेंडर मिलना काफी ज्यादा मुश्किल है, हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर नया और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध है, वे अब एक साथ घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे।
PNG कनेक्शन वालो को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ ऐलान किया है कि जिनके पास PNG कनेक्शन है, वे सरकारी तेल कंपनियों या उनके Distributors से LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे. यह कदम घरेलू के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को जार्गेनाइज्ड और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सरकार का मानना है कि PNG और LPG दोनों कनेक्शन एक साथ रखने से गैस की आपूर्ति में असमानता, दुर्व्यवहार और संसाधनों के अनावश्यक दोहरे उपयोग की समस्या उत्पन्न होती है. इसलिए, इस प्रतिबंध के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्रोत से गैस की व्यवस्था करने पर मजबूर किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति में पारदर्शिता और बचत सुनिश्चित हो सके।
LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की हुई मौत
PNG कनेक्शन वालो को सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर
यह आदेश खासतौर से उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनके घरों में पहले से ही PNG का कनेक्शन है. उनकी सहूलियत के लिए मंत्रालय ने कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने घरेलू LPG कनेक्शन को सरेंडर करें, अन्यथा उन्हें LPG सिलेंडर अण्मूर्ति रोक दी जाएगी।
ये भी पढ़े-