अभी-अभी मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर हर कोई हैरान है आपको बता दें कि जबलपुर के सिहोरा में 14 मार्च 2026 दिन शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां Tata Sumo कार के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की आग में (Tata Sumo car me jinda jala vyakti) जिंदा जलकर मौत हो गई। आपको बता दें कि व्यक्ति ने मच्छरों से बचने के लिए वाहन के अंदर मच्छर अगरबत्ती जलाई थी, जो बाद में आग का कारण बन गई।
Tata Sumo कार में सो रहा था व्यक्ति
बताया जा रहा है कि रात में वह व्यक्ति अपनी Tata Sumo कार में सो रहा था। और मच्छरों से परेशान होकर उसने मच्छर वाली अगरबत्ती जलाई और वहीं सो गया। कुछ देर बाद वाहन के अंदर आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि अंदर सो रहा व्यक्ति बाहर निकल ही नहीं सका और कार के अंदर ही जिंदा जल गया।
LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की हुई मौत
जिन्दा जला व्यक्ति
सुबह होते ही आसपास के लोगों ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की लपटें पास की एक दुकान तक पहुंच गईं, जिससे दुकान में रखा सामान भी जलकर पूरी तरह राख हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने वाहन से जले हुए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढे-
LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की हुई मौत