Summer vacation 2026: अभी-अभी मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक हैरान हो जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2026 में गर्मी की छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में स्कूली शिक्षकों को पारंपरिक समर वेकेशन का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए फैसले के तहत शिक्षकों को इस अवधि में भी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में लगाया जा सकता है।
इन कारणों से नहीं मिलेगी शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश
सूत्रों के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों के दौरान मध्य प्रदेश के शिक्षकों को ट्रेनिंग, सर्वे कार्य, मूल्यांकन, नामांकन अभियान और अन्य शासकीय जिम्मेदारियों में लगाया जाएगा। हालांकि छात्रों के लिए छुट्टियां पहले की तरह जारी रह सकती हैं, लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी रहेगी। इस फैसले को लेकर शिक्षकों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ शिक्षक इसे अतिरिक्त बोझ मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Singrauli Waidhan Fighter Jet: सिंगरौली के आसमान में फाइटर जेट की एंट्री, देखते ही लोग रह गए हैरान
इसके साथ ही परीक्षा कार्यक्रम भी इस बार शिक्षकों की व्यस्तता बढ़ाने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं मई में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक और 10वीं की परीक्षाएं 7 से 19 मई तक प्रस्तावित हैं। इसी दौरान कक्षा 5 और 8 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी कराई जाएंगी, जबकि 9वीं और 11वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं जून के पहले पखवाड़े, यानी 3 से 13 जून के बीच संभावित हैं। इन सभी परीक्षाओं के बीच शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी तय किए गए हैं, जिससे उनकी व्यस्तता लगातार बनी रहेगी।
गौरतलब है कि पहले शिक्षकों को 1 मई से 9 जून तक लगभग 40 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता था, लेकिन इस बार बदलते शेड्यूल और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते उन्हें यह लंबा अवकाश नहीं मिल पाएगा। ऐसे में साफ है कि इस साल शिक्षकों के लिए गर्मी का मौसम आराम के बजाय काम और जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है।
ये भी पढ़े-