Singrauli LPG Gas Cylinders News: एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत न हो और पब्लिक को आसानी से गैस सिलेंडर मिले, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा राणनीति तैयार की गई है। गुरुवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर वितरण और स्टॉक की मसीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि पैनिक बुकिंग न कराएं। जिले में डिमांड से अधिक एलपीजी का स्टॉक हर समय उपलब्ध रहता है।
अलग-अलग बनाए जायेंगे काउंटर
गैस एजेंसियों में गैस बुकिंग और डिलेवरी के लिए लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे दो काउंटर बनायें। पहले काउंटर से गैस का वितरण करें और दूसरे काउंटर से ई. केवायसी का काम करें। क्योंकि देखने में आया है कि एजेंसियों में एक काउंटर होने से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। वेवजह लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रत्येक एजेंसी की प्रतिदिन की बुकिंग और डिलेवरी की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
Lal Chiti Ki Chatni: भारत के इस राज्य में बड़े चाव से खाई जाती है लाल चींटियों की चटनी
जिनकी बुकिंग पहले, उनको पहले दें डिलेवरी
गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लगने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस की बुकिंग की है, उनको पहले डिलेवरी दें। उन्होंने साफ कहाकि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की की जाएगी। सभी से आग्रह किया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग कर गैस प्राप्त करें।
चिकित्सालय या छात्रावासों में न हो कमी
बैठक के दौरान जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिकित्सालय और छात्रावासों में उपयोग की जाने वाली कमर्शियल गैस की कमी न हो। जहां जितनी खपत रहती है, उतना स्टॉक उपलब्ध कराएं। गैस वितरण में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए खाद्य आपूर्ति और राजस्व विभाग के अधिकारियों को नियमित जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष कक्ष में आयोजित बैठक में तहसीलदार सविता यादव, खाद्य अधिकारी पीसी चंद्रवंशी, कनिष्ठ अधिकारी सम्मी पटले सहित एजेंसी संचालक उपस्थित थे।