Singrauli Waidhan Fighter Jet: सोमवार की सुबह लोगों को तेज गड़गड़ाहट के साथ दो फाइटर प्लेन आसमान में चक्कर लगाते दिखे। विमानों की आवाज इतनी तेज थी कि जो लोग घरों के अंदर थे, वह भी बाहर निकाल आए और आसमान में उड़ रहे विमानों को ताकने लगे।
यह क्रम कुछ ही देर तक चला लेकिन दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि विमान काफी नीचे से उड़ रहे थे, जिससे उनकी आवाज दूर-दूर तक पहुंच रही थी। विमान कहां से आए और कहां गये इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। आसमान में उड़ने वाले दोनों विमानों के सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर भी उतरने की कोई सूचना नहीं है।
सिंगरौली के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट
लोगों की मानें तो आसमान में उड़ते प्लेन शहर का तीन से चार चक्कर लगाने के बाद ओझल हो गए। वहीं सुबह-सुबह प्लेन की आवाज प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी कौतूहल का विषय बना रहा, क्योंकि रविवार को पड़ोसी जिले सीधी में भी अचानक हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट हुई और कलेक्टर तथा बैंक महाप्रबंधक निपट गए।
हालांकि सीधी में जिस हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट थी, वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का था, जो अचानक सीधी दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन सिंगरौली में जिन विमानों की गड़गड़ाहट हुई वह कहां से आए थे, यह पता नहीं चल पाया है।
Singrauli Waidhan Fighter Jet Viral Video
ये भी पढ़े-
Singrauli Mada News: माड़ा सुलियरी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल