Singrauli Waidhan Accident News: सिंगरौली जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना देखने को मिलती है जिसमें अक्सर लोगों की जान जाती है कोई अपना बच्चा गवा देता है तो किसी की मांग उजड़ जाती है, ऐसी ही एक घटना शनिवार को बरगवां थाना क्षेत्र के गोदरे गांव में हुआ जहां पर रेत, कोयला, गिट्टी लोडिंग कार्य में लगे वाहन की रफ्तार में एक हाइवा ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली।
आपको बता दें कि हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक में मां की गोद में बैठा डेढ़ साल का मासूम बालक नीरज अगरिया पिता प्रेमलाल अगरिया निवासी बोंदा की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे प्रेमलाल, उनकी पत्नी और एक चार साल का बेटा भी घायल हो गया। हादसे में मासूम बालक की मौत होने से गुस्साये लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बरगवां-चितरंगी मार्ग पर घंटों वाहनों की आवाजाही बंद रही।
मुआवजा दिए जाने की मांग
ग्रामीणों का कहना था कि मासूम बालक को मौत के घाट उतारने वाला वाहन क्रेशर से गिट्टी परिवहन में लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हाइवा चालक इतनी लापरवाही से वाहन चलाते हुए जा रहा था कि वह बाइक सवार लोगों को सीधे टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हाइवा चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ, तब कहीं जाकर सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
Singrauli News : तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की हुई मौत, 2 घायल
एक पल में उजड़ गई माँ की गोद
गोद में बैठे मासूम बालक की मौत होने से माता-पिता सदमे में हैं। मां को यकीन ही नहीं हो रहा है कि जो बेटा गोद में बैठा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है। बताया जा रहा है कि पिता मेहनत मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दुधमुंहे बेटे की मृत्यु से पिता भी सदमे में है। हादसे में माता और पिता को भी चोट पहुंची है, जिनका इलाज अस्पताल में किया गया। बरगवां थाना पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
Sidhi-Singrauli NH-39 : सीधी-सिंगरौली को फोरलेन रोड की सौगात,जल्द शुरू होगा कार्य