Singrauli Samachar : 2025 में 7 बार भूकंप से डोली ऊर्जाधानी की धरती,हर साल झटकों की संख्या में हो रहा है इजाफा

Singrauli Samachar : जिले में कोयला खदान वाले क्षेत्रों में अक्सर दोपहर करीब डेढ़ बजे के दौरान ब्लॉस्टिंग होती है। इस ब्लॉस्टिंग के झटके भूकंप के झटकों जैसे ही रहते हैं, जिससे इन दोनों प्रकार के झटकों में अंतर कर पाना आसान नहीं रहता है। ऐसे में परिक्षेत्र के लोग अक्सर भूकंप के झटकों को ब्लॉस्टिंग के झटके समझकर इग्नोर कर देते हैं, ये कोई बात नहीं है बल्कि परिक्षेत्र में अक्सर दोपहर में ब्लास्टिंग के समय आने वाले भूकंपों के दौरान ऐसे हालात बने रहते हैं और बाद में पता चलता है कि वो ब्लास्टिंग नहीं भूकंप ही था।

ऐसे कन्फ्यूजन वाले हालातों को लेकर परिक्षेत्र के लोग चिंतित रहते हैं कि कहीं इस कन्फ्यूजन के चक्कर में भूकंप कभी कोई बड़ी जनहानि न कर दे और उससे संभालने का मौका तक मिले। परिक्षेत्र के लोगों की भूकंप से जुड़ी इस चिंता को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है, क्योंकि जिले में भूकंप ही दखल साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। स्थिति ये है कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस बार वर्ष 2025 के कुल 356 दिनों में 7 दिन भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2024 के सालभर में चार बार भूकंप दर्ज किया गया था और ये ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से बना हुआ है। यानी, पिछले साले के मुकाबले इस साल भूकंप की संख्या में इजाफा हुआ है और ये अपने आप में ही एक बड़ी चिंता का विषय है।

पिछले 7 वर्ष में परिक्षेत्र में कब-कब भूकंप आया?

वर्ष भूकंप आने की तिथियां कुल बार
2024 13 फरवरी, 15 मार्च, 18 मार्च, 9 दिसंबर 4 बार
2023 31 दिसंबर, 26 दिसंबर, 24 मई, 12 अप्रैल 4 बार
2022 6 अप्रैल, 16 मार्च 2 बार
2021 19 नवंबर, 3 अक्टूबर 2 बार
2020 2 मई, 14 जुलाई, 6 अप्रैल (2 बार) 4 बार
2019 0 बार
2018 7 अगस्त 1 बार

 

2025 में सिंगरौली में कब-कब आया भूकंप ?

क्रमांक तिथि स्थान / क्षेत्र
1 02 जनवरी 2025 मोरवा एरिया, बार्डर से 6–7 किमी दूर ग्राम धरौहा
2 27 मार्च 2025 सिंगरौली–बरगवां मार्ग, ग्राम नौढ़िया के पास
3 22 मई 2025 ग्राम दुरदुरा के पास
4 22 अगस्त 2025 अमलोरी के पीछे ग्राम पड़री के पास
5 31 अगस्त 2025 ग्राम राजासरई एरिया
6 04 अक्टूबर 2025 ग्राम खुरमुचा व बसाही के बीच का क्षेत्र
7 14 दिसंबर 2025 बरगवां क्षेत्र, बरगवां–सिंगरौली मार्ग से लगा इलाका

 

भूकंप कहीं और का, झटके सिंगरौली-सोनभद्र में

भूकंप को लेकर पिछले साल ही एक चिंतित करने वाली ये स्थिति सामने आयी थी कि सिंगरौली जिले में भूकंप के जो झटके महसूस किये जाते हैं। अक्सर उनमें से कइयों भूकंप के केन्द्र सिंगरौली जिले के बाहर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लेकर यूपी के प्रयागराज आदि क्षेत्रों के आसपास रहता है। कुछ ऐसी ही समस्या बार्डर पार यूपी के सोनभद्र क्षेत्र तरफ भी बनी हुई है। ऐसे में इस स्थिति से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सिंगरौली-सोनभद्र क्षेत्रों के आसपास के क्षेत्रों में भी आने वाले भूकंपों का खतरा इन दोनों जिलों में मंडरा रहा है।

आज तक यहां के भूकंप को लेकर नहीं हुई कोई स्टडी

जिले में भूकंप को लेकर सर्वाधिक चिंतित करने वाली बात ये है कि यहां बार-बार आ रहे भूकंप और ब्लॉस्टिंग के कारण भूकंप के झटकों को लेकर कन्फ्यूजन की समस्या बनी रहती है। ऐसे तमाम हालातों के मद्देनजर जिला स्तर पर प्रशासन के द्वारा न कोई समीक्षा की गई और न ही इस विषय पर कभी कोई व्यापक स्तर पर स्टडी कराई गई है। जिससे यहां आने वाले भूकंप के संबंध में कोई ढंग से पुख्ता जानकारी हो, जिसके आधार पर सुरक्षात्मक कदम उठाये जा सकें। ऐसी अनदेखी के कारण जिले में निवासरत लाखों लोगों की सुरक्षा भी एक प्रकार से दांव पर है, ये कहना गलत न होगा।

Singrauli News : सिंगरौली से भोपाल जाने के लिए अब सप्ताह के सातों दिन मिलेगी ट्रेन,देखिए टाइम टेबल  

Leave a Comment