Singrauli News : सिंगरौली से भोपाल जाने के लिए अब सप्ताह के सातों दिन मिलेगी ट्रेन,देखिए टाइम टेबल  

Singrauli News : सिंगरौली से भोपाल के लिए अभी तक सप्ताह में तीन दिन ही ट्रेन की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब धनबाद-भोपाल के बीच नई सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि भोपाल-धनबाद ट्रेन के अलावा एक और सप्ताहिक ट्रेन चोपन से भोपाल के बीच जल्द शुरु होगी। उन्होंने बताया कि अब सिंगरौली से भोपाल जाने के लिए प्रतिदिन ट्रेन मिलेगी। भोपाल-धनबाद के बीच जो नई ट्रेन नंबर 11609/11610 सप्ताह में तीन दिन भोपाल से धनबाद के बीच चलेगी।

भोपाल से यह ट्रेन रात 20:50 बजे चलेगी और बीना, कटनी-मुड़वारा होकर सुबह 8.50 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। पांच मिनट का स्टॉप लेने के बाद धनबाद के लिए रवाना होगी और शाम 20.30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन ट्रेन संख्या 11610 धनबाद से सुबह 7 बजे रवाना होगी और शाम 18 बजे सिंगरौली पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 7.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं चोपन-भोपाल ट्रेन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका टाइम टेबल अलग से जारी होगा।

दिल्ली ट्रेन के फेरे बढ़ाने का प्रयास

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि उनका प्रयास अगले बजट में सिंगरौली से दिल्ली के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़वाना है। उनका कहना है कि सीधी सिंगरौली के लोगों को दिल्ली आने-जाने में अभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए दिल्ली ट्रेन या तो नियमित हो या फिर उसके फेरे बढाए जाने चाहिए।

सीधी-सिंगरौली सड़क के लिए आएगी उच्चस्तरीय टीम

पत्रकारवार्ता में सांसद डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग 13 साल से निर्माणाधीन सीधी सिंगरौली फोरलेन का निर्माण अब एनएचएआई करेगा। सड़क निर्माण से जुड़ी तकनीकी जांच के लिए 26 दिसंबर को दिल्ली से एक उच्चस्तरीय टीम सिंगरौली आएगी। टीम में आईआईटी के छात्र शामिल हैं, जो सड़क निर्माण के हर पहलू की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौंपेंगे। सांसद का कहना है कि नए साल में सड़क निर्माण से जुडी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Singrauli News : सिंगरौली में चिकित्सा शिक्षा की हुई शुरुआत, 2026 में UG की 50 और सीटों की मिलेगी सौगात!

Leave a Comment