जिससे महिला तो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, लेकिन तब तक में आग कार में इतने तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार आग की आगोश में आ गई। जिससे कार पूरी तरह से आग में जल गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वहां पास में खड़ी एक स्कूटी के भी आग की चपेट में आने की सूचना है।
सीआईएसएफ जवानों की मशक्कत से आग बुझी
वहीं, कार में आग लगने की सूचना सीआईएसएफ को दी गई, जिससे सीआईएसएफ का दमकल मौके पर कुछ देर में आ गया। आते ही दमकल ने मोर्चा संभाला आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक में कार लगभग जलकर खाक हो चुकी थी। दूसरी ओर कार में आग लगने की वजह तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है और सुरक्षा विभाग भी जांच में जुटा है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News : पति का सपोर्ट मिला तो सिंगरौली की अनुपमा ने बॉडी बिल्डर बनकर जीते अवार्ड