Singrauli News: न्याय की मांग में सड़क पर उतरे परिजन, चौकी के सामने शव रखकर किया विरोध

Singrauli News: सिंगरौली जिले के खुटार चौकी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह खुटार चौकी के सामने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परसौना-रजमिलान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार शाम अपने किसी निजी कार्य से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग खुटार चौकी पहुंचे और शव को चौकी के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक के टकराने से युवक की मौत

Leave a Comment