सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दर्ज कराएं शिकायत
गैस से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत और समस्या के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। तक एलपीजी गैस से संबंधित किसी उपभोक्ता सुबह 10 से शाम 6 बजे भी तरह की शिकायत मोबाइल नंबर 9977033164, 7089044871 और 8234006856 में दर्ज करवा सकते हैं। जिसका निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने व निराकृत करने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं थी।
KYC कराना अनिवार्य
सामान्य गैस कनेक्शनधारी हो या फिर उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शनधारी हों, सभी को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी न होने पर गैस नहीं मिलेगी। एजेंसियों के बाहर भले ही भीड़ लग रही हो, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की कमी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी, सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटले व अन्य स्टॉफ ने शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों की जांच की।
ये भी पढ़े-