Singrauli LPG gas cylinder News: इन दिनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर तमाम अफवाहें फैलाई जा रही है जिससे सिंगरौलीवासियो को सामना करना पड़ रहा है काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस नजर रखते हुए सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने लोगों से यह अपील किया है कि सिंगरौली जिले में गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए लोगो को घबराकर पैनिक बुकिंग या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।
कलेक्टर ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा जरूरत से अधिक गैस सिलेंडर बुक करने और पेट्रोल-डीजल जमा करने की प्रवृत्ति देखी जा रही है, जिससे अनावश्यक दबाव बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अपनी आवश्यकतानुसार ही गैस या ईंधन की बुकिंग करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
इसके अलावा जिला कलेक्टर गौरव बैनल ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की कालाबाजारी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ऐसे मामलों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।
ये भी पढ़े-