Singrauli जिला मध्य प्रदेश का 50वां जिला है जिसे 24 में 2008 को सीधी जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया गया सिंगरौली जिला प्रमुख रूप से कोयला खदानों और तापीय विद्युत संयंत्रों के कारण प्रसिद्ध है। सिंगरौली जिले को “भारत की ऊर्जा राजधानी” के रूप में भी जाना जाता है इसके अलावा सिंगरौली जिले को काला पानी भी कहा जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिंगरौली जिले को काला पानी क्यों कहा जाता है अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश के 50 वें जिले, सिंगरौली जिले को काला पानी क्यों कहा जाता है!
सिंगरौली जिले को काला पानी क्यों कहा जाता है? (Why is Singrauli district called black water)
Tourist Spot : सस्ता और शानदार न्यू ईयर टूर! सिंगरौली के ये 4 बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है घूमने लायक
सिंगरौली जिले को काला पानी कहे जाने के पीछे एक बहुत बड़ा रहस्य छुपा हुआ है, सिंगरौली जिले को काला पानी कहे जाने के पीछे ऐतिहासिक, भौगोलिक और औद्योगिक—तीनों कारण जुड़े हुए हैं। इसके बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे-
Singrauli Jile Ko Kala Pani Kyu Kaha Jata Hai?
- आपको बता दे की मध्य प्रदेश की सिंगरौली जिले को कालापानी इसीलिए कहा जाता है क्योंकि पुराने समय में सिंगरौली घने जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से घिरा हुआ था। क्यूंकि यहां पहुंचना बहुत कठिन था। सड़क, रेल और संचार की सुविधाएं नहीं थीं। इस कारण जो लोग यहां रहते थे, वे बाहरी दुनिया से ज्यादा कोई मतलब नहीं रखते थे इसी अलगाव के कारण लोग इसे “काला पानी” कहने लगे, जैसे अंग्रेजों के समय अंडमान की जेल को काला पानी कहा जाता था। वैसे ही एक समय में मध्य प्रदेश की सिंगरौली जिले को भी कालापानी कहा जाता था।
- सिंगरौली जिले को कालापानी कहे जाने का दूसरा कारण कोयला खदान भी था। आपको बता दें कि सिंगरौली जिला भारत के सबसे बड़े कोयला भंडार वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला खनन किया जाता है। कोयले की धूल, काली मिट्टी और प्रदूषण के कारण यहां का वातावरण काला दिखाई देता है। इस वजह से भी लोग इसे “काला पानी” कहने लगे।
- इसके आलावा तीसरा सबसे बड़ा कारण ये भी है कि सिंगरौली में कई बड़ी ताप विद्युत परियोजनाएं हैं, जिनमें एनटीपीसी (NTPC) प्रमुख है। इन परियोजनाओं से निकलने वाली राख (fly ash) और धुआं पर्यावरण को प्रभावित करते हैं। पहले के समय में यहां प्रदूषण और कठिन जीवन परिस्थितियों के कारण लोगों को यहां रहना सजा जैसा लगता था।
ये भी पढ़े-
Singrauli News : ऐतिहासिक वर्दी किले को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित