Singrauli के छात्रों के लिए शुरू हुआ मुफ्त IIT-JEE और NEET कोचिंग क्लासेस

Singrauli: अभी-अभी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकार सिंगरौली जिले के सभी मेधावी छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूम उठेंगे, लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा हेतु कोचिंग सुविधा का इंतज़ार कर रहे छात्रों को अब कलेक्टर गौरव बैनल की पहल से बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही जिले के कलेक्टर ने घोषणा की थी कि सिंगरौली जिला प्रशासन IIT-JEE और NEET जैसी कठिन व प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जिले में पूरी तरह निःशुल्क कराएगा। इस घोषणा के बाद आज 25 नवंबर 2025, दिन मंगलवार से इस पहल की औपचारिक शुरुआत की गई।

कलेक्टर गौरव बैनल ने शुरू कराई निःशुल्क IIT-JEE और NEET कोचिंग क्लासेस 

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि सिंगरौली जैसे औद्योगिक जिले में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, लेकिन यहां के छात्रों के पास बड़े शहरों जैसी कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों को कोचिंग दिलाने में सक्षम नहीं थे, इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने मुफ्त IIT-JEE और NEET कोचिंग क्लासेस लागू की, जिसका मुख्या उद्देश्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र केवल पैसों की कमी के कारण IIT या मेडिकल कॉलेज में जाने का सपना अधूरा न छोड़ दे।

कैसे होगी कोचिंग व्यवस्था (Singrauli IIT-JEE and NEET Coaching Classes)

जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की एक टीम तैयार की है, जिनका चयन मेरिट और अनुभव के आधार पर किया गया है।

कोचिंग व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • IIT-JEE एवं NEET के लिए अलग-अलग अनुभवी टीम।

  • फिज़िक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी के लिए विषय विशेषज्ञ।

  • प्रतिदिन निश्चित घंटे की कक्षाएं।

  • साप्ताहिक अभ्यास प्रश्न पत्र (Test Series) .

  • मासिक मूल्यांकन।

  • स्टडी मटीरियल और नोट्स भी नि:शुल्क।

  • कक्षाएं पूर्णतः स्मार्ट-क्लास प्रारूप में आदि।

ये भी पढ़े-

Punjab National Bank Vacancy 2025: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी 85,920 रुपए प्रतिमाह

Leave a Comment