Rakasganda Waterfall : एमपी, यूपी के पास छत्तीसगढ़ में स्थित रकसगंडा वॉटरफॉल नए साल में घूमने का मिलेगा अलग ही फील 

Rakasganda Waterfall : कहा जाता है कि नए साल की शुरुआत अगर प्रकृति की सौंदर्यता से की जाए तो पूरा साल अच्छा बीतता है और मन और दिल दोनों खुश हो जाते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आसपास रहते हैं और नए साल में घूमने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह की तलाश कर रहे हैं तो छत्तीसगढ़ में स्थित रकसगंडा वॉटरफॉल नए साल में घूमने का अलग ही फील कराएगा। यहां का नजारा इतना खूबसूरत और शानदार है कि कई सालों तक यहां की सुंदरता आपके दिलों में बस जाएगा।

कहा हैं रकसगंडा वॉटरफॉल

रकसगंडा वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड के नवगई गांव स्थित प्राकृतिक वॉटरफॉल है। यह वॉटरफॉल रेण नदी पर कई सालों पहले प्राकृतिक रूप से बना हुआ है. यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर बार-बार आने के लिए आकर्षित करती है. यह वॉटरफॉल अंबिकापुर से 150 किलोमीटर और वाड्राफनगर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वही मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से इसकी दूरी 35 किलोमीटर है. यहां हर साल लाखों सैलानी नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने और छुट्टियां बिताने आते हैं. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं के बेहद करीब होने की वजह से इस वॉटरफॉल को देखने और घूमने ने बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं।

Rakasganda Waterfall

यह वॉटरफॉल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. अगर आप भाग दौड़ की जिंदगी से परेशान है और नए साल में सुकून के पल लेना चाहते हैं तो इस वॉटरफॉल का भ्रमण एक बार जरूर करें। चारों तरफ से घने जंगलों और जलप्रपात की मधुर ध्वनि के बीच बिताए गए हर एक पल यादगार बन जाते हैं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरता जल, जब पत्थरों के समूह के बीच से बहता है, तो उसकी कलकल ध्वनि और मनमोहक दृश्य स्वर्ग जैसा फील कराते हैं। भारी संख्या में पर्यटक हर साल यहां अपने दोस्तों परिवारों के साथ पिकनिक मनाने और सुकून के कुछ पल जीने आते हैं।

Rakasganda Waterfall

रकसगंडा वॉटरफॉल कैसे पहुंचें

यहां सड़क मार्ग सूरजपुर, अंबिकापुर या वाड्रफनगर से बस या निजी वाहन (Car/Bike) द्वारा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन अंबिकापुर और सूरजपुर रोड हैं। यहाँ से आप टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। वही यहां का नजदीकी एयरपोर्ट मां महामाया हवाई अड्डा अंबिकापुर में है, जबकि बड़ा एयरपोर्ट रायपुर में स्थित है।

कम ख़र्च में UP के इस खूबसूरत जगह पर मिलेगा गोवा जैसा फील, पिकनिक के लिए है बेस्ट जगह

Leave a Comment